दिग्गज एक्टर इरफान खान के बेटे बाबिल खान किसी ना किसी वजह से अक्सर चर्चाओं में आते रहते है।

हालांकि बाबिल को लोग ट्रोल भी करते रहते हैं। वही अब बाबिल खान अपने एक वीडियो के वजह से काफी चर्चाओं में हैं। बाबिल की वीडियो अभी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। वीडियो में बाबिल रोते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में अनन्या पांडे, अर्जुन कपूर का नाम लेते है बाबिल। वीडियो में बॉलीवुड को गंदा भी कहते हैं। और फिर अचानक वीडियो को डिलीट कर देते है और अपना इंस्टाग्राम एकाउंट भी डिलीट करते हैं। वीडियो में बाबिल कहते है कि अनन्या पांडे, अर्जुन कपूर, सिद्धांत चतुर्वेदी, राघव जुयाल और आदर्श गौरव जैसे लोग हैं…और भी बहुत सारे नाम हैं। बॉलीवुड बहुत गंदा है। बॉलीवुड बहुत बेरुखा है। आगे बाबिल कहते है बॉलीवुड सबसे नकली इंडस्ट्री है, जिसका मैंने कभी एक्सपीरियंस किया है। लेकिन कुछ लोग हैं जो चाहते हैं कि बॉलीवुड बेहतर बने, बकवास। यह कहने बाद जोर-जोर से रोने लगते है बाबिल। इरफान खान के बेटे बाबिल का यह वीडियो अभी काफी चर्चाओं में हैं। वही फैंस हैरान भी हैं। बाबिल ने ऐसा क्यों बोला फैंस समझ नहीं पा रहे हैं। बाबिल को लेकर उनके फैंस चिंतित भी हैं। फैंस जानना चाहते है कि बाबिल के साथ क्या हुआ हैं।