महिलाओं के उन्नति हेतु देश की प्रेरणा रही हैं अहिल्याबाई होलकर – डॉ. अजय कुमार सिंह

  • महिलाओं के उन्नति हेतु देश की प्रेरणा रही हैं अहिल्याबाई होलकर – डॉ. अजय कुमार सिंह
  • अहिल्याबाई अद्वितीय व्यक्तित्व की धनी थी – विनोद जायसवाल

रिपोर्ट-दीपक शुक्ला

जौनपुर। रामपुर नगर पंचायत के सभागार मे पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत शुक्रवार को एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अहिल्याबाई के जीवन पर गणमान्य जनों ने अपने-अपने विचार रखे।

मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि मड़ियाहूं विधायक डॉ. आरके पटेल, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर पंचायत चेयरमैन विनोद जायसवाल, आदि ने अहिल्याबाई होलकर चित्र पर माल्यार्पण किया। बतौर मुख्य अतिथि ने बोलते हुए कहा कि महिलाओं के उन्नति के लिए वह देश की एक प्रेरणा रही है। उनसे प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी ने नारी शक्ति अधिनियम का कानून तक लेकर आई है। जिससे देश की मातृशक्ति को संविधान प्रदत्त शक्ति मिल सके। विशिष्ट अतिथि विधायक डॉ आरके पटेल ने कहा कि वे महान वीरांगना के साथ ही त्याग की प्रतिमूर्ति थी । पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर का जीवन सेवा, समर्पण, संयम और सादगी का अप्रतिम एक उदाहरण है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर पंचायत के चेयरमैन विनोद जायसवाल ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर एक अद्वितीय व्यक्तित्व की धनी महिला रही। उनकी न्यायप्रियता, धार्मिक सहिष्णुता ने उन्हें एक आदर्श शासक बनाया था। उनके जीवन से हमे आज सीखने की जरूरत है।रिशू सिंह रिद्धिमा अहिल्याबाई ने महिलाओं को प्रशासन और युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिकाएं दीं, और उनकी सेना में महिलाओं का नेतृत्व एक अनूठा उदाहरण था। नगर पंचायत चेयरमैन विनोद जायसवाल आदि ने जिलाध्यक्ष डॉ अजय कुमार सिंह और विधायक डॉ आरके पटेल को पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह अंग वस्त्र देकर सम्मानित किए,संचालन प्रवीण मिश्रा किया।

इस अवसर संयोजक श्याम धर मिश्रा ने आए हुए सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया अशोक शर्मा ने भी अहिल्याबाई होल्कर के बारे में विशेष रूप से प्रकाश डाला नगर पंचायत रामपुर अधिशासी अधिकारी कुवर गौरव सिंह ने आए हुए सभी गणमान्य लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया कार्यक्रम में उपस्थित रहे वरिष्ठ लिपिक मनीष कुमार मिश्रा कंप्यूटर ऑपरेटर राजा बाबू विश्वकर्मा लव त्रिपाठी मनीष शुक्ला डब्लु दुबे असकन्द पटेल रिंकू दुबे अमित चौरसिया राम आसरे अभिनव तिवारी वीरेंद्र पटेल अंशु जायसवाल विष्णु मिश्रा रामपुर मण्डल अध्यक्ष ,नाजा दुबे केपी मिश्रा ने अहिल्याबाई होल्कर के व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डाला ।
इस मौके पर आद्याप्रसाद गिरी, निरंजन उपाध्याय, रिंकू तिवारी, आनंद दिक्षित, रवि तिवारी, रमेश दुबे मंडल महामंत्री, हिप्पी जायसवाल, इरफान अंसारी, सनोज कुमार, शिव आसरे पटेल, विशाल दुबे, राजेंद्र जासवाल, दीपक सोनकर, राजेश गुप्ता, दीनानाथ सरोज, आए विशिष्ट और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Hot this week

जौनपुर:अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वाल्थर डिग्री कॉलेज रामपुर में योग शिविर का हुआ आयोजन

जौनपुर:अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वाल्थर डिग्री कॉलेज रामपुर में...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर का हुआ आयोजन-

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर का हुआ...

Jaunpur News:सात घंटे बाधित रहेगी विद्युत उपकेंद्र जलालपुर और सेहमलपुर की लाइन

Jaunpur News:सात घंटे बाधित रहेगी विद्युत उपकेंद्र जलालपुर और...

Topics

जौनपुर:अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वाल्थर डिग्री कॉलेज रामपुर में योग शिविर का हुआ आयोजन

जौनपुर:अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वाल्थर डिग्री कॉलेज रामपुर में...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर का हुआ आयोजन-

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर का हुआ...

Jaunpur News:सात घंटे बाधित रहेगी विद्युत उपकेंद्र जलालपुर और सेहमलपुर की लाइन

Jaunpur News:सात घंटे बाधित रहेगी विद्युत उपकेंद्र जलालपुर और...

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!