रश्मिका मंदाना की सिकंदर इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से थी।

फिल्म में रश्मिका ने बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर किया था। फिल्म को लेकर काफी उम्मीद की जा रही थी। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुए फिल्म। सिकंदर फ्लॉप होने के बाद कहा जा रहा है कि रश्मिका मंदाना को कई बड़ी फिल्मों से बाहर किया जा सकता हैं। लेकिन अब खबर आ रही है कि जिस फिल्म ने रश्मिका की किस्मत बदल दी थी उसी फिल्म के मेकर्स ने रश्मिका को फिर से कास्ट किया हैं। पुष्पा ने बदल दी थी रश्मिका की किस्मत। वही बीते साल पुष्पा 2 में भी दिखी थी रश्मिका। इस फिल्म ने 1800 करोड़ से ज्यादा कमाई किया था। पुष्पा और पुष्पा 2 को मैत्री मूवी मेकर्स ने बताया था। ओर अब खबर आ रही है कि सिकंदर फ्लॉप होने के बाद मैत्री मूवी मेकर्स रश्मिका के साथ एक बड़ा प्रोजेक्ट प्लान कर रहे हैं। हालांकि रश्मिका और मैत्री के नई फिल्म की अभीतक घोषणा नहीं हुई हैं। दरअसल हाल ही में मैत्री ने एक ट्वीट किया था। ट्वीट में मैत्री ने लिखा कि देखते हैं। ट्वीट के साथ रश्मिका मंदाना को टैग भी किया। इस ट्वीट के बाद से ही रश्मिका और मैत्री मूवी मेकर्स के फिल्म की चर्चा हो रही हैं।