शाहरुख खान 2023 में तीन फिल्मों में नजर आए थे। शाहरुख की तीनों ही फिल्म ब्लॉकबस्टर हुई थी।

वही बीते साल शाहरुख एक भी फिल्म में नही दिखे। इस साल भी शाहरुख एक भी फिल्म में नहीं दिखेंगे। अगले साल किंग में नजर आएंगे शाहरुख खान। इसमें अपनी बेटी सुहाना के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे शाहरुख। शाहरुख के इस फिल्म को लेकर फैंस इन दिनों बहुत उत्सुक हैं। इसी महीने फिल्म की शुटिंग शुरू होनेवाली हैं। वही शुटिंग शुरू होने से पहले शाहरुख खान के किंग को लेकर एक बड़ा अपडेट आया हैं। किंग फिल्म सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनने वाली हैं। फिल्म में शाहरुख के साथ सुहाना खान और अभिषेक बच्चन नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म में दीपिका पादुकोण की एंट्री हुई हैं। और अब फिल्म में बॉलीवुड के सर्किट यानी अरशद वारसी की एंट्री हुई हैं। अरशद फिल्म में एक छोटे से रोल में दिखेंगे। लेकिन यह फिल्म का एक इम्पॉरटेंट रोल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान ने खुद फोन करके अरशद को रोल ऑफर किया था। ऐसे में अरशद मना नही कर पाए। हालांकि अरशद यह फिल्म सिर्फ इसलिए कर रहे हैं क्योंकि उन्हें शाहरुख खान पसंद हैं।