- पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान विधानसभा पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन सम्पन्न
रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह
जलालपुर—– भारतीय जनता पार्टी द्वारा क्षेत्र के सात्विक लॉन में आयोजित विधानसभा पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन का का आयोजन किया गया ।सम्मेलन के मुख्य अतिथि, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा गाजीपुर भानुप्रताप सिंह ने अहिल्याबाई होल्कर के प्रेरणादायी जीवन और उनके अविस्मरणीय योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में अहिल्याबाई होल्कर को नारी सशक्तिकरण, सुशासन, धर्म, और संस्कृति संरक्षण की जीवंत प्रतिमा के रूप में प्रस्तुत किया। उन्होंने न केवल स्वयं को सशक्त बनाया, बल्कि अन्य महिलाओं को भी प्रेरित किया। उन्होंने अहिल्याबाई के सुशासन और न्यायप्रियता की चर्चा करते हुए उनके द्वारा किए गए सामाजिक और धार्मिक कार्यों को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि अहिल्याबाई ने देश के अनेकों तीर्थस्थलों पर मंदिरों, घाटों, धर्मशालाओं, और अन्नक्षेत्रों का निर्माण करवाया,विशेष रूप से उन्होंने नारी सशक्तिकरण के प्रयासों पर जोर दिया। अहिल्याबाई ने महिलाओं को प्रशासन और युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिकाएं दीं, और उनकी सेना में महिलाओं का नेतृत्व एक अनूठा उदाहरण था। उन्होंने अपने शासनकाल में शिक्षा, औद्योगीकरण, और संस्कृति संरक्षण को बढ़ावा दिया।सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष डॉ अजय कुमार सिंह ने कहा कि अहिल्याबाई का जीवन त्याग, समर्पण, और धर्म के प्रति निष्ठा का प्रतीक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इस त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के माध्यम से उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाया जाए।जिले में विभिन्न कार्यक्रमो के माध्यम से अहिल्याबाई के जीवन और कार्यों को प्रचारित किया जाएगा।इसके पहले पूर्व विधायक डॉ हरेंद्र सिंह ने स्वागत भाषण से मुख्य अतिथि एवं उपस्थित जनों का स्वागत किया।
संचालन आमोद सिंह रिंकू ने किया।इस अवसर पर दिनेश सोनकर,वंशराज सिंह,विजय मौर्या,राकेश पटेल बृजनारायण दुबे,राजेश सोनकर,पंकज सिंह,संतोष मौर्या,रजनीश चौबे,गुरुचरण सोनकर,श्रवण गुप्ता,अजय पटेल,राजेश कुमार,सावित्री मौर्या,अनीता,विजय कुमार गुप्ता,रामासरे गुप्ता,रमेश मौर्या आदि उपस्थित रहे