Jaunpur News:किशोरी से दुराचार करके वीडियो वारयल करने की धमकी देने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Jaunpur News:किशोरी से दुराचार करके वीडियो वारयल करने की धमकी देने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जौनपुर जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 वर्षीय किशोरी से दुराचार करके उसका वीडियो वायरल करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

घटना को लेकर गांव में काफी चर्चा है।दोनो आरोपी भी नाबालिग है।
ऊक्त गांव की एक 13 वर्षीय किशोरी के साथ गांव के ही सत्यम उर्फ सत्या पुत्र विनोद कुमार तथा किशन कुमार पुत्र आजाद निवासी उमरपुर थाना बक्सा ने लगभग दो महीने गांव की उक्त किशोरी के साथ दुराचार किया था। किशन जमैथा में अपने ननिहाल में अपने मामा गुड्डू के घर पर ही रहता था।दोनो आरोपियों ने दुराचार का वीडियो बना लिया था।

उन दोनों ने किशोरी को धमकी दिया था कि अगर वह किसी को बताएगी तो वीडियो वायरल कर देंगे।घटना के दो माह बाद उन लोगों ने खुद ही वीडियो किसी को दिखाया।

यह जानकारी जब किशोरी की माँ को हुई तो उसने गुरुवार की शाम को पुलिस को घटना की जानकारी दिया।थाना प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह ने तत्काल मुकदमा दर्ज करके आरोपियों को खोजबीन में लग गए।शुक्रवार की शाम को दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
थानाप्रभारी श्री सिंह ने बताया कि आरोपियों के ऊपर पॉक्सो सहित अन्य गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।उन्हें गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया है।

Hot this week

Jaunpur News : कुटीर पीजी कॉलेज चक्के में सरस्वती पूजन के बाद हुआ शुभारंभ 

Jaunpur News : कुटीर पीजी कॉलेज चक्के में सरस्वती...

Jaunpur : कुशल व्यक्तित्व के धनी थे आशाराम :पचोखर में पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

कुशल व्यक्तित्व के धनी थे आशाराम :पचोखर में पुण्यतिथि...

Jaunpur News : शिक्षा मित्र के सेवानिवृत्त पर फूल मालाओं से लादकर साथियों ने दी विदाई

 शिक्षा मित्र के सेवानिवृत्त पर फूल मालाओं से...

Jaunpur News :इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव करने वाले 10 अभियुक्त गिरफ्तार

इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव करने वाले 10...

Topics

Jaunpur News:बीडियो ने दियाँवा गांव का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

Jaunpur News:बीडियो ने दियाँवा गांव का किया निरीक्षण, दिए...

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!