Jaunpur News:ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के चुनाव में रणजीत सिंह अध्यक्ष तो मंत्री बने सत्यम यादव

  • ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के चुनाव में रणजीत सिंह अध्यक्ष तो मंत्री बने सत्यम यादव

जौनपुर।बदलापुर विकास खंड कार्यालय में गुरुवार उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ अध्यक्ष के निर्देश के क्रम में कार्यकारिणी गठन की बैठक सहायक विकास अधि कारी रामअवध की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।मौक़ेपर ब्लॉक के सभी ग्राम पंचायत अधिकारियों ने उपस्थिति दर्ज कराते हुए बढ़ चढ़ कर भाग लिया।ततपश्चात सर्व सम्मति से ग्राम पंचायत अधिकारी रणजीत सिंह को “अध्यक्ष”,अनूप सिंह “उपाध्यक्ष”, सत्यम यादव “मंत्री”, स्वतंत्र मौर्य “कोषाध्यक्ष”,तथा निशा यादव को संप्रेक्षक पद पर चयनित किया गया।
कार्यक्रम के पश्चात अध्यक्ष रणजीत सिंह ने कहाकि जिस आशा, विश्वास के साथ हमारे साथियों ने हम पर भरोसा जताया है।सदैव उसपर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।साथ ही कर्मचारियों के सम्मान हक, अधिकार पर आंच नहीं आने दी जाएगी।उपाध्यक्ष अनूप सिंह ने कहा कि संगठन के नियम व उद्देश्य के मद्देनजर सभी पदाधिकारी व सदस्य के हित कि लड़ाई लड़ने के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। मंत्री सत्यम यादव ने कहा कि संग ठन हित सर्वोपरि है। साथियों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर सहयोग देते रहेंगे।एडीओ पंचायत रामअवध द्वारा चयनित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराया गया।

ततक्रम में शुक्रवार को ब्लॉक कार्यालय बदला पुर में ग्राम विकास अधिकारियों की बैठक खंडविकास अधि कारी धर्मेंद्र द्विवेदी अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से दुर्गेश तिवारी अध्यक्ष, आकाश सिंह को उपाध्यक्ष, अजय कुमार रजक मंत्री, संजय त्रिपाठी जिला प्रतिनिधि,उदयराज भारती कोषाध्यक्ष तथा,श्री मती पूजा सोनी व रूही धुरिया को संप्रेक्षक पद पर चयनित किया गया।बैठक के पश्चात आनंदकुमार मिश्र ने सभी साथियों का आभार व्यक्त करते हुये धन्यवाद ज्ञापित किया।बैठक में ग्राम विकास अधिकारी मुकेश , राहुल, प्रदीप, कुलदीप आदि उपस्थित रहे।


 

Hot this week

अमन विश्वकर्मा बने राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के वाराणसी मंडल प्रभारी

अमन विश्वकर्मा बने राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के वाराणसी...

जाको राखे साइयां….मार सकै ना कोय….चमत्‍कार में आप भी करेंगे ‘विश्‍वास’

जाको राखे साइयां....मार सकै ना कोय....चमत्‍कार में आप भी...

Jaunpur : शाहगंज इकाई में महिला नेतृत्व को मिली अहम जिम्मेदारी, पंकज जयसवाल बनीं तहसील अध्यक्ष

शाहगंज इकाई में महिला नेतृत्व को मिली अहम जिम्मेदारी,...

Topics

अमन विश्वकर्मा बने राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के वाराणसी मंडल प्रभारी

अमन विश्वकर्मा बने राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के वाराणसी...

जाको राखे साइयां….मार सकै ना कोय….चमत्‍कार में आप भी करेंगे ‘विश्‍वास’

जाको राखे साइयां....मार सकै ना कोय....चमत्‍कार में आप भी...

Jaunpur News:विद्यालय पर समर कैंप का हुआ आयोजन —

विद्यालय पर समर कैंप का हुआ आयोजन --- रिपोर्ट-मनोज कुमार...

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!