मनिद्वीप एकेडमी फाउंडेशन द्वारा आयोजित सामूहिक विवाहमें नव जोड़ो ने लिया सात फेरे
जौनपुर।मुफ्तीगंज स्थानीय ब्लाक के मुर्तजाबाद गांव में मनीद्वीप एकेडमी फाउंडेशन द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह में क्षेत्र के नव जोड़ो ने साथ फेरा लिया।आयोजक की तरफ से सभी नव विवाहित जोड़ों के लिए दस हजार रुपया तिलक मंगलसूत्र अंगूठी पायल मिना डबल बेड आलमारी डिनर सेट कूलर टी बी सहित शादी में देने वाले सभी उपहार दिया गया।कार्यक्रम के आयोजक प्रमुख उद्योगपति एवं समाजसेवी महेश चंद्र विश्वनाथ दुबे ने बताया की असहाय और बेसहारा लोगो की मदद करना बड़े ही सौभाग्य की बात होती है हमारी संस्था लगभग एक दशक से इस तरह का आयोजन करती रहती है आज मुर्तजाबाद में कुल नव जोड़ो को सामूहिक विवाह के तहत एक दूजे के हुए।शादी में नगदी सहित उपहार आदि देने में एक जोड़े के उपहार सहित अन्य कार्यक्रमों में कुल लगभग दो लाख इक्यावन हजार रुपए का खर्च आया है ऐसा पुनीत कार्य लिए जो अवसर मिला यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है।इस अवसर पर विनोद यादव अशोक कुमार राय रामनाथ यादव राजेश यादव सत्यनारण यादव देवमणि यादव ऋषिकेश त्रिपाठी संजय दुबे आदि लोगों ने बढ़चकर सहयोग किया।