रामपुर पुलिस की सराहनीय कार्य:अवैध असलहा व कारतूस व मोटर साइकिल के साथ दो अभियुक्तो को किया गिरफ्तार
जौनपुर:“ श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय, जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराध एवं अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रींमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के निर्देशन व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी महोदय मड़ियाहूँ के मार्गदर्शन व प्र0नि0 श्री देवानन्द के मार्गदर्शन मे उ0नि0 श्री अजय कुमार शर्मा मय हमराह कर्म0गण के साथ चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति / वाहन के दौरान पचवल जौनपुर भदोही बार्डर के पास से अभियुक्तगण 1.सतीश यादव पुत्र राजेश यादव निवासी ग्राम दुबेपुर थाना रामपुर जनपद जौनपुर ,2.सेवालाल उर्फ गुड्डू सरोज पुत्र शिवलोचन सरोज निवासी ग्राम आशापुर थाना रामपुर जनपद जौनपुर को एक-एक अदद देशी कट्टा .315 बोर व एक-एक अदद जिन्दा कारतूस.315 बोर के साथ आज दिनांक 03.06.2025 को समय 06.45 बजे सुबह पुलिस हिरासत मे लिया गया । फर्द बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर सुसंगत धाराओ मे अभियोग मे पंजीकृत कर अभियुक्तगण के विरुध्द आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए चालान संबंधित न्यायालय किया जा रहा है । ”
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण
1. सतीश यादव पुत्र राजेश यादव निवासी ग्राम दुबेपुर थाना रामपुर जनपद जौनपुर
2. सेवालाल उर्फ गुड्डू सरोज पुत्र शिवलोचन सरोज निवासी ग्राम आशापुर थाना रामपुर जनपद जौनपुर
गिरफ्तार अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहास
1.सतीश यादव पुत्र राजेश यादव निवासी ग्राम दुबेपुर थाना रामपुर जनपद जौनपुर
a. मु0अ0सं0-85/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना रामपुर जौनपुर
2. सेवालाल उर्फ गुड्डू सरोज पुत्र शिवलोचन सरोज निवासी ग्राम आशापुर थाना रामपुर जनपद जौनपुर
a. मु0अ0सं0-85/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना रामपुर जौनपुर
b.मु0अ0सं0-116/24 धारा 351(2),352,64 बीएनएस थाना रामपुर जौनपुर
c.मु0अ0सं0-160/24 धारा 351(2) बीएनएस थाना रामपुर जौनपुर
बरामदगी का विवरण-
1. दो अदद कट्टा .315 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर
2.एक अदद मोटर साइकिल एचएफ डिलक्स UP66AB9798
गिरफ्तारी टीम का विवरण-
1- उ0नि0 श्री अजय कुमार शर्मा थाना रामपुर जौनपुर
2. हे0का0 ओम प्रकाश मिश्रा,हे0का0 सूरज सोनकर ,हे0का0 त्रिलोकी नाथ सिंह थाना रामपुर जौनपुर
3.का0 पंकज यादव ,का0 सुरेश यादव व का0 विश्वास पाण्डेय थाना रामपुर जौनपुर